स्वागत है
PM SHRI GIC PHATA
ज्ञान • अनुशासन • संस्कार
प्रधानाचार्य संदेश
"हृदय को शिक्षित किए बिना केवल मस्तिष्क को शिक्षित करना वास्तव में कोई शिक्षा नहीं है।" - अरस्तू
— श्रीमती शुभलक्ष्मी सेमवाल (प्रधानाचार्य प्रभार)
प्रिय अभिभावकगण, विद्यार्थियों, और आगंतुकों,
पी०एम०श्री राजकीय इंटर कालेज फाटा की वेबसाइट पर आपका स्वागत करते हुए मुझे अत्यधिक प्रसन्नता और गर्व का अनुभव हो रहा है। विगत कई वषों से राजकीय इंटर कालेज फाटा उत्कृष्ट शिक्षा का एक मुख्य केंद्र रहा है, जो अपनी बेहतरीन पढ़ाई, मजबूत नैतिक मूल्यों और पाठ्येतर गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।अब पी०एम०श्री योजना से आच्छादित होकर हम बेहतरीन सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो सीखने और विकास में सहायक हों।हमारे समर्पित शिक्षक, विद्यार्थियों को अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं। हमारे पूर्व छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है, जो यहाँ दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता और सही मार्गदर्शन का प्रमाण है।हम एक ऐसा वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहाँ हर विद्यार्थी को सराहा जाए, उसका उत्साह बढ़ाया जाए और उसे सफलता की ओर बढ़ने में मदद मिले। हमारा उद्देश्य केवल ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि छात्रों में ईमानदारी, सम्मान और विपरीत परिस्थितियों में डटे रहने जैसे मूल्यों को विकसित करना भी है, जो स्कूल के बाद भी जीवनभर उनके काम आएँगे।आइए, मिलकर शिक्षा की इस महान परंपरा को आगे बढ़ाएँ और अपने विद्यार्थियों को बदलती हुई दुनिया में सफल होने के लिए तैयार करें।
